Move to Jagran APP

प्रदेश में भ्रष्टाचार व माफियाराज हावी : भौर्याल

संवाद सहयोगी, बागेश्वर : भाजपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल ने विभिन्न गांवों में

By Edited By: Published: Sat, 23 Jul 2016 04:27 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jul 2016 04:27 PM (IST)
प्रदेश में भ्रष्टाचार व माफियाराज हावी :  भौर्याल

संवाद सहयोगी, बागेश्वर : भाजपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल ने विभिन्न गांवों में जाकर बूथ सत्यापन किया। उन्होंने गांवों में आयोजित बैठकों में कहा कि प्रदेश में माफियाराज व भ्रष्टाचार हावी है। जनता के धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।

loksabha election banner

बास्ती, सनगाड़ आदि स्थानों में बूथ सत्यापन बैठक के दौरान भौर्याल ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता को गुमराह कर रही है। झूठी घोषणाएं करके जनता को बरगला रही है। पूर्व में भाजपा के स्वीकृत योजनाओं का दोबारा लोकार्पण व घोषणाएं की जा रही हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से विश्व में भारत का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री के स्टिंग की जानकारी दी। बहादुर राम, मोहन सिंह, बबलू मेहरा, गोपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस शासन से तंग आ गई है। आने वाले चुनावों में जनता सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है। बैठक में दीवान सिंह, गणेश सिंह, मोहन सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.