भाजपा का प्रशिक्षण छह से
बागेश्वर: भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान के बाद प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रशिक्षण देने की त
बागेश्वर: भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान के बाद प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रशिक्षण देने की तिथियां तय की हैं। प्रशिक्षण प्रमुख शेर सिंह गढि़या ने बताया कि छह सितंबर से प्रशिक्षण अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि छह व सात सितंबर को कांडा कमस्यार मंडल का प्रशिक्षण कांडा में होगा। नौ व 10 को गरुड़ के मंडल का सरस्वती शिशु मंदिर में, दुग नाकुरी मंडल का प्रशिक्षण 11 व 12 को दोफाड़ में, बागेश्वर ग्रामीण, खरई व नगर मंडल का 12 व 13 को विवेकानंद विद्या मंदिर बागेश्वर में होगा। जबकि कपकोट नगर व ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण 13 व 14 सितंबर को विवेकानंद विद्या मंदिर कपकोट में होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण में उपस्थित रहने की अपील की है।