दुर्घटना में महिला की मौत
गरुड़ (बागेश्वर) : थाना बैजनाथ अंतर्गत गलई के पास सूमो व कैंटर की भिड़ंत हो गई। जिससे वाहन में सवार मह
गरुड़ (बागेश्वर) : थाना बैजनाथ अंतर्गत गलई के पास सूमो व कैंटर की भिड़ंत हो गई। जिससे वाहन में सवार महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में भर्ती किया गया है।
सोमवार की सायं बैजनाथ थाने के पुलिस चौकी डंगोली अंतर्गत कैंटर संख्या यूके-04- सीए- 3633 ग्वालदम से गरुड़ की ओर आ रहा था। विपरीत दिशा से आ रही सूमो संख्या यूके-04 टीए- 3327 से भिड़ंत हो गई। जिससे सूमो में सवार नौंगाव निवासी 60 वर्षीय सपुली देवी पत्नी बची राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि सूमो में सवार 75 वर्षीय बची राम पुत्र मुस राम, 13 वर्षीय सूरज पुत्र नर सिंह, 36 वर्षीय हंसी देवी पत्नी तारा सिंह, 30 वर्षीय रोशनी देवी पत्नी खिलाफ सिंह (सभी सिरकोट निवासी) समेत ग्वाड़ पजेणा निवासी 27 वर्षीय सरुली देवी पत्नी मदन राम व 45 वर्षीय रेवती देवी पत्नी मदन राम व गलई निवासी 5 वर्षीय विशाल पुत्र राम लाल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ लाया गया जहां से सूरज सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष एसएस कुशवाहा, चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह पंचपाल ने घटनास्थल का दौरा किया। इधर क्षेपं प्रमुख भरत फस्र्वाण, जिपं सदस्य शिव सिंह बिष्ट, मंगल राणा व दीपक गोस्वामी ने चिकित्सालय में घायलों का हालचाल जाना।
- कैंटर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
- सोमवार को गलई के पास कैंटर व सूमो की भिड़ंत में मृतका के पति बची राम ने कैंटर चालक कंधार निवासी कमल राम के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।