सैनिक की राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: तहसील कपकोट के हरसिंगियाबगड़ के समीप सीरी गांव निवासी आइटीबीपी के जवान त्र
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: तहसील कपकोट के हरसिंगियाबगड़ के समीप सीरी गांव निवासी आइटीबीपी के जवान त्रिलोक सिंह कोरंगा का बिहार के कटिहार में इलाज के दौरान निधन हो गया है। वह विगत कुछ दिनों से बीमार थे। शुक्रवार को यहां सरयू गोमती संगम तट पर उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
सीरी निवासी आइटीबीपी के जवान त्रिलोक सिंह कोरंगा (45) बिहार के कटिहार में तैनात थे। बताया कि वह कुछ दिनों से बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती थे। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। शुक्रवार को आइटीबीपी के जवान स्व. त्रिलोक सिंह कोरंगा का पार्थिव शरीर लेकर बागेश्वर पहुंचे। यहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अर्द्धसैनिक बल तथा कोतवाली के जवानों ने शस्त्र उल्टे कर अंतिम विदाई दी। जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, तहसीलदार पदम सिंह मेहरा ने भी मृत सैनिक को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इधर त्रिलोक सिंह के निधन पर विधायक चंदन दास व ललित फस्र्वाण, पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, प्रमुख रेखा खेतवाल व मनोहर राम, भरत फस्र्वाण, पूर्व विधायक शेर सिंह गढि़या, पूर्व प्रमुख राजेंद्र टंगड़िया, हीरा धपोला, पूर्व जलागम उपाध्यक्ष भूपेश उपाध्याय, नपं अध्यक्ष चंपा आर्या, पालिकाध्यक्ष गीता रावल आदि ने गहरा दुख व शोक व्यक्त किया है।