हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो आंदोलन
बागेश्वर : गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत का मामला गरमा गया है। जौलकांडे के
बागेश्वर : गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत का मामला गरमा गया है। जौलकांडे के ग्रामीणों ने रूपा के ससुराल पक्ष पर उसे जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस से गिरफ्तारी की मांग की है। गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदेालन की चेतावनी दी है।
जौलकांडे के ग्राम प्रधान दरवान सिंह बिष्ट, क्षेपं सदस्य भुवन राम, कुंदन सिंह, हरीश चंद्र, मोहन सिंह टंगणियां, शेर सिंह, हुकुम सिंह टंगणियां, रमेश टंगणियां आदि ने कहा है कि जौलकांडे के बोरगांव निवासी स्व. मोहन सिंह की पुत्री रूपा की उसके ससुराल वालों ने जहर देकर हत्या की है। उन्होने कहा कि रूपा की मां द्वारा उसके ससुराल पक्ष वालों द्वारा किए गए उत्पीड़न व दहेज की मांग की जानकारी पुलिस को दी गई है। लेकिन अभी तो उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई है। यदि शीघ्र पुलिस ने हत्या में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की तो ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे।