धरमघर क्षेत्र में फसलों पर पड़ी ओलों की मार
बागेश्वर/धरमघर : बुधवार को एक बार फिर मौसम ने पलटी मारी। बागेश्वर में खराब मौसम के दौरान तेज अंधड़ चल
बागेश्वर/धरमघर : बुधवार को एक बार फिर मौसम ने पलटी मारी। बागेश्वर में खराब मौसम के दौरान तेज अंधड़ चला। जबकि धरमघर क्षेत्र के कई गांवों में वर्षा के साथ हुई ओलावृष्टि ने फसलें चौपट कर दी।
बुधवार का दिन बागेश्वर में अब तक का सबसे उमस भरा दिन रहा। अपराह्न तीन बजे से आसमान में बादल घिरने शुरू हुए। इस दौरान लगभग आधे घंटे तक तेज अंधड़ चला। जबकि धरमघर क्षेत्र में वर्षा के साथ ही भीषण ओलावृष्टि भी हुई। क्षेत्र के सनगाड़, बास्ते, सिमगड़ी, महरूड़ी, बैकोड़ी, लोहाथल, खोलागांव और नागिलागांव में ओलों से खेतों में तैयार हो रही गेहूं की फसल को व्यापक क्षति पहुंची है। यह क्षेत्र अब तक मौसम की मार से बचा हुआ था। परंतु बुधवार को हुई ओलावृष्टि ने फसलों को बर्बाद कर दिया। क्षेत्र के किसानों ने तहसील प्रशासन से ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आंकलन कर मुआवजा देने की मांग की है।