Move to Jagran APP

मैक्स में महिला से छेड़छाड़

कपकोट (बागेश्वर) : रविवार को बागेश्वर से अपने घर जा रही एक महिला से एक युवक ने छेड़छाड़ की। साथ ही किस

By Edited By: Published: Mon, 04 May 2015 10:24 PM (IST)Updated: Mon, 04 May 2015 10:24 PM (IST)
मैक्स में महिला से छेड़छाड़

कपकोट (बागेश्वर) : रविवार को बागेश्वर से अपने घर जा रही एक महिला से एक युवक ने छेड़छाड़ की। साथ ही किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दे डाली। महिला ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। सोमवार को महिला ने युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार रविवार को एक महिला किसी काम से बागेश्वर गई थी। बागेश्वर से वापस आने के लिए वह एक मैक्स में बैठी। मैक्स में अन्य सवारियां भी थी। रास्ते में एक युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला के विरोध करने के बाद भी युवक नहीं माना और लगातार छेड़खानी करने लगा। रविवार की रात्रि महिला ने अपने घर जाकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। सोमवार को महिला कपकोट थाने पहुंची जहां उसने प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी में महिला ने कहा है कि बैड़ा मझेड़ा निवासी धीरज भट्ट ने उसके साथ छेड़खानी की तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए धारा 354, 294, 504, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा विभिन्न टीमें गठित करके आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.