शराब के खिलाफ फिर गरजी महिलाएं
गरुड़(बागेश्वर) : तहसील के सिरकोट क्षेत्र में शराब के खिलाफ महिलाएं एक बार फिर मुखर हो गई हैं। महिलाओ
गरुड़(बागेश्वर) : तहसील के सिरकोट क्षेत्र में शराब के खिलाफ महिलाएं एक बार फिर मुखर हो गई हैं। महिलाओं ने शराब की अवैध बिक्री बंद करने की मांग को लेकर रैली निकाली। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि शराब ही सभी अपराधों की जड़ है।
महिला मंगल दल सिरकोट की अध्यक्षा कमला सनवाल के नेतृत्व में महिलाओं ने सिरकोट क्षेत्र में शराब के खिलाफ रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर आयोजित विशाल सभा को संबोधित करते हुए सर्वोदयी नेता व कत्यूर घाटी मद्य निषेध संघर्ष समिति के अध्यक्ष सदन मिश्रा ने कहा कि शराब ने हमारे रीति रिवाज और परंपराओं को काफी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि महिलाएं ही शराब को पहाड़ से हटा सकती हैं। समिति के सचिव देवकी नंदन जोशी ने कहा कि पहाड़ में शराब के कारण कई घर बर्बाद हो गए हैं। मां भगवती संगठन द्यौनाई के उपाध्यक्ष चंदन बरोलिया व भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष सुनील दोसाद ने कहा कि शराब विरोधी आंदोलन में जो जनप्रतिनिधि सहयोग नहीं करेगा उसका बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व जिपं उपाध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट, ज्येष्ठ उप प्रमुख जगदीश कुनियाल, ग्राम प्रधान विमला देवी, भुवन कैड़ा, अखिल जोशी, दिनेश नेगी, सुशीला शर्मा, आशा कैड़ा, कमला सनवाल आदि महिलाएं मौजूद थीं।