Move to Jagran APP

हड़ताल से कामकाज ठप, फरियादी परेशान

By Edited By: Published: Fri, 19 Sep 2014 11:18 PM (IST)Updated: Fri, 19 Sep 2014 11:18 PM (IST)
हड़ताल से कामकाज ठप, फरियादी परेशान

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : कलक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल से जिला मुख्यालय स्थित कलक्ट्रेट के सभी पटलों का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है। फलस्वरूप दूर-दूर से अपने काम के लिए जिला मुख्यालय पहुंच रहे फरियादियों को निराश होकर बैरंग लौटना पड़ रहा है। इधर हड़ताली कलक्ट्रेट कर्मियों ने शासन की हठधर्मिता पर तीव्र आक्रोश जताते हुए शुक्रवार को भी कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

loksabha election banner

धरना स्थल पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने मांगों पर शीघ्र सार्थक कार्रवाई न होने पर अब आर-पार का संघर्ष छेड़ने की धमकी दे डाली। ज्ञातव्य हो नायब तहसीलदार के 10 फीसदी पद कलक्ट्रेट कर्मियों की पदोन्नति से भरे जाने, कलक्ट्रेट के पुनर्गठन का शासनादेश शीघ्र जारी किए जाने तथा कलक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मियों की शैक्षिक योग्यता स्नातक किए जाने की मांग को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कलक्ट्रेट कर्मचारी सोमवार 15 सितंबर से बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं। इससे पूर्व उन्होंने 10 से 12 सितम्बर तक कार्य बहिष्कार आंदोलन चलाया। लेकिन मांगों पर कोई सार्थक कार्रवाई न होने पर प्रांतीय आह्वान पर कर्मचारी आरपार के संघर्ष के लिए मैदान में कूद पड़े।

इधर शुक्रवार को भी हड़ताली कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय स्थित कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। इस मौके पर आयोजित सभा की अध्यक्षता मदन सिंह मनराल व संचालन जगजीवन बिष्ट ने किया। सभा को कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह खलझूनियां, विमला मठपाल, कृष्णा आर्या, रिजवाना खान, गीता भाकुनी, लीला बोरा, महेंद्र सिंह डसीला, तनुज बिष्ट, मनोज मासीवाल, शशिमोहन पांडे, मो.रिजवाल, कैलाश मनराल, दीपा पांडे, ज्योति धपवाल, मो.हसीन, दीपक तिवारी, रमेश लाल आदि ने संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.