डिपो की बिगड़ती हालात पर जताई चिंता
संवाद सहयोगी, रानीखेत: उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की बैठक कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर ग
संवाद सहयोगी, रानीखेत: उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की बैठक कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर गहन मंथन किया गया। इसके अलावा डिपो में चालकों, कार्यशाला में उपकरणों की कमी पर भी चिंता व्यक्त की गई। समस्याओं के समाधान को एकजुटता का संकल्प लिया गया। मौके पर नई कार्यकारिणी का गठन कर विजयवीर सिंह को अध्यक्ष तथा प्रकाश लाल का यूनियन का मंत्री चुना गया।
रोडवेज सभागार में बैठक के दौरान डिपो में चालकों की कमी, कार्यशाला में उपकरणों की अनुपलब्धता तथा खराब पड़ी बसों पर चिंता व्यक्त करते हुए शीघ्र कमियों को दूर करने की मांग की गई। साथ ही ललित पांडे की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी का चुनाव कर विजयवीर सिंह को अध्यक्ष, आनंद अधिकारी, बसंत सिंह उपाध्यक्ष, प्रकाश लाल मंत्री, गुरविंद्र सिंह व शांति चंद्र संयुक्त मंत्री, तारा सिंह संगठन मंत्री, सतीश उपाध्याय को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा ललित मोहन पांडे, बागंबर सिंह, मोहम्मद जफर, बचे सिंह, कृष्णा गिरि, राजेंद्र भंडारी व राजेंद्र प्रसाद को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया। नई कार्यकारिणी से संगठन के हितों को कार्य करने का संकल्प लिया।
===इंसेट===
कीचड़ बना लोगों के लिए परेशानी का कारण
रानीखेत: डिपो कार्यशाला के प्रवेश द्वार पर फैला कीचड़ आवाजाही करने वालों के लिए जी का जंजाल बन गया है। कुछ दिन पूर्व बंद पड़ी नाली खोलने के लिए खुदान का कार्य करवाया गया था। मंगलवार को हुई बारिश के कारण मिट्टी कीचड़ में तबदील हो गई। जिससे सड़क पर आने जाने वालों के अलावा यात्रियों के अलावा दोपहिया वाहनों के लिए खतरनाक हो गया है। और लोगों को भी भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने शीघ्र मिट्टी हटाने की मांग की है।