अल्मोड़ा में रोकी गई नाबालिग की शादी
चाइल्ड हेल्पलाइन ने अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा ब्लॉक के एक गांव में नाबालिग लड़की की शादी रुकवा दी।
अल्मोड़ा, [जेएनएन]: दुल्हन के नाबालिग होने की शिकायत सामने आने पर चाइल्ड हेल्पलाइन ने शादी रुकवा दी। शुक्रवार को लमगड़ा ब्लॉक के एक गांव से एक युवक की बरात धौलादेवी ब्लॉक के आरतोला जानी थी। दूल्हे के घर में खुशी का माहौल था। बरात निकलने ही वाली थी कि अचानक कन्या पक्ष ने फोन से बरात न लाने की बात कही। जिससे बराती सकते में आ गए और बरात स्थगित करनी पड़ गई।
राजस्व उपनिरीक्षक नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि उन्हें शुक्रवार की सुबह चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने नाबालिग लड़की के विवाह की जानकारी दी। जिस पर गांव जाकर दुल्हन के आधार कार्ड का निरीक्षण किया गया तो वह साढ़े सत्रह साल की निकली।
जिस पर दुल्हन के परिजनों को नाबालिग कन्या का विवाह करने पर होने वाली सजा की जानकारी दी गई। जिसके बाद दुल्हन के परिजनों ने विवाह समारोह स्थगित कर दिया। बिष्ट ने बताया कि दुल्हन के परिजनों ने इस बारे में कोई जानकारी न होने की बात कही है।
यह भी पढ़ें: नाबालिग की करार्इ शादी, माता-पिता समेत चार पर केस दर्ज
यह भी पढ़े: पहाड़ में घट रही बेटियों की संख्या बनी चिंता का सबब
यह भी पढ़ें: देवभूमि में देवी का स्वरूप बेटियों पर संकट, घट रही संख्या