16 किलो गांजा सहित एक गिरफ्तार
संवाद सहयोगी, मौलेखाल : चकमा देकर भागने का प्रयास कर रहा गांजा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। नागचू
संवाद सहयोगी, मौलेखाल : चकमा देकर भागने का प्रयास कर रहा गांजा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। नागचूलाखाल से मुरादाबाद जा रहे तस्कर के पास से 16 किलो गांजा बरामद हुआ। इस महीने की गांजा तस्करी की यह दूसरी घटना है।
बुधवार को ज्ञान सिंह पुत्र घनश्याम सिंह निवासी ग्राम रामतलैया, थाना ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) नागचूलाखाल से लेकर 16 किलो गांजा लेकर जा रहा था। मरचूला पहुंचने से पहले ही ज्ञान चंद्र को इस बात की भनक लग गई कि सल्ट पुलिस उसे तलाश रही है। इसीलिए वह मरचूला से पहले ही बस से उतर गया। आगे चेकपोस्ट पर थानाध्यक्ष जसवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मी वाहन चेकिंग कर रहे थे।
पुलिस को चकमा देने के उद्देश्य से ज्ञान सिंह पैदल ही गाजा भरे थैले के साथ पैदल आ रहा था। पुलिस को देख ज्ञान सिंह ने वहां से खिसकने की कोशिश की लेकिन पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया। तलाशी ली तो उसके थैले में गांजा मिला। पुलिस ने ज्ञान चंद्र को गांजा समेत हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष के मुताबिक इस क्षेत्र में मुरादाबाद व आसपास के जिलों के कई तस्कर सक्रिय हैं। इन पर नकेल कसी जा रही है। इसी के मद्देनजर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।