Move to Jagran APP

तार-बाड़ में फंसा तेंदुआ, वन विभाग ने पिंजरे में किया कैद

आज सुबह आबादी की तरफ जा रहा तेंदुआ तारबाड़ में फंस गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। वन विभाग ने तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया गया।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sat, 29 Apr 2017 05:40 PM (IST)Updated: Sun, 30 Apr 2017 05:06 AM (IST)
तार-बाड़ में फंसा तेंदुआ, वन विभाग ने पिंजरे में किया कैद
तार-बाड़ में फंसा तेंदुआ, वन विभाग ने पिंजरे में किया कैद

अल्मोड़ा, [जेएनएन]: जनपद मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर लमगड़ा ब्‍लॉक के छड़ौजा चायखान में आज प्रात: जंगल से आबादी की तरफ जा रहा तेंदुआ तारबाड़ में फंस गया। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। वन विभाग ने तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया गया।

loksabha election banner

शनिवार की सुबह 9.35 में छड़ौजा चायखान में ग्रामीणों द्वारा फसल सुरक्षा के लिए लगाई गई तारबाड़ में एक तेंदुआ फंस गया। तेंदुए की फंसने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। कुछ ही देर में लमगड़ा थाने की पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। 

सूचना के बाद भी वन विभाग की टीम विलंब से पहुंची। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ट्रेंकुलाइज गन की मदद से पिंजरे में कैद किया। जिसे बाद में अल्मोड़ा स्थित एनटीडी रेस्क्यू सेंटर लाया गया। पशु चिकित्सकों ने तेंदुए का का सामान्य उपचार किया। अभी तेंदुए को चिकित्सकों की देख-रेख में रखा गया है। 

 

वन विभाग के रेंज अधिकारी मनोज सनवाल ने बताया कि स्वस्थ होने पर तेंदुए को जंगल में छोड़ दिया जाएगा। तेंदुए को ट्रेंकुलाइज गन से पिंजरे में कैद करने वालों में रेंज अधिकारी केवलानंद पांडे, फॉरेस्ट गार्ड सुधांशु जोशी व अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: टिहरी में स्वीडन की गन से कैद होंगे आदमखोर गुलदार

यह भी पढ़ें: सावधान! उत्तराखंड में जंगलों में छुट्टे घूम रहे 80 नरभक्षी

यह भी पढ़ें: बाघ की दहाड़ से सहमा टनकपुर, पानी पिया और भाग गया जंगल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.