भारी ओलावृष्टि से दूनागिरी में फसल तबाह, किसान मायूस
दूनागिरी क्षेत्र में हुई तेज बारिश के साथ ही भारी ओलावृष्टि ने कहर बरपाया। काश्तकारों की सब्जी, फल व अन्य फसलें बर्बाद हो गई। इससे किसान मायूस हैं।
द्वाराहाट, अल्मोड़ा [जेएनएन]: दूनागिरी क्षेत्र में हुई तेज बारिश के साथ ही भारी ओलावृष्टि ने कहर बरपाया। काश्तकारों की सब्जी, फल व अन्य फसलें बर्बाद हो गई। इससे किसान मायूस हैं।
रतखाल में तो खासा नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों के अनुसार करीब डेढ़ फुट तक गिरे ओलों ने सारी खेती बर्बाद कर दी है। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र का मौका-मुआयना कर प्रभावितों को मदद की गुहार लगाई।
रविवार की शाम के समय मेघ जमकर बरसे। इस दौरान ओलावृष्टि ने काश्तकारों की कमर तोड़ कर रख दी। रतखाल, खोलियाबांज, चरी, टोढरा, नायल व दुधोली में आलू, पत्ता गोभी, मूली, मटर आदि की फसलें चौपट हो गई।
रतखाल में नींबू, माल्टा, आड़ू, खुबानी आदि के फल भी नष्ट हो गए हैं। ओलों की मार से पेड़ों की पत्तियां तक झड़ गईं। रतखाल के करीब 150 परिवारों के सम्मुख आर्थिक परेशानी आ खड़ी हुई है।
यही नहीं भोपाल राम के मकान की छत टूट गई। वहीं, कुंवर सिंह के गौशाले की छत उड़ गई। ग्राम प्रधान रतखाल सुरेश शर्मा, टोढरा की पुष्पा आगरी व दुधोली के जोग राम ने प्रशासन से क्षेत्र का मुआयना कर प्रभावितों को तत्काल मदद की गुहार लगाई।
यह भी पढ़ें: बादल फटा और गांव की ओर लुढ़कने लगे बोल्डर, तभी हुआ चमत्कार
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बारिश, चौखुटिया में बादल फटा; तीन दिन और मुसीबत
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, डीएम अलर्ट पर