Move to Jagran APP

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर फूंका सोनिया गांधी का पुतला

अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर खरीद में कथित घोटाले के मामले में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का पुतला फूंका गया।

By BhanuEdited By: Published: Thu, 28 Apr 2016 02:35 PM (IST)Updated: Thu, 28 Apr 2016 02:37 PM (IST)
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर फूंका सोनिया गांधी का पुतला

अल्मोड़ा। अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर खरीद में कथित घोटाले के मामले में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का पुतला फूंका गया।
चौघनपाटा में भाजयुमो कार्यकर्ता एकत्र हुए और उन्होंने सोनिया गांधी के खिलाफ प्रदर्शन के साथ ही पुतला दहन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कांग्रेस को भ्रष्टाचारियों की पार्टी बताया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में घोटाले ही हुए हैं। वहीं देश व प्रदेश का विकास अवरुद्ध हुआ। पुतला फूंकने वालों में कैलाश गुरुरानी, दिनेश पांडे, हरीश कनवाल, मनोज जोशी, विनीत बिष्ट, घनश्याम तिवारी आदि शामिल थे।
पढ़ें-प्रियंका गांधी पहुंची कॉर्बेट पार्क, करेंगी जंगल की सफारी

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.