कौसानी-अल्मोड़ा हाईवे पर भूस्खलन
- आवासीय मकान पर गिरा विशालकाय पेड़
- घंटो बाधित रहा यातायात, यात्री जाम में फंसे
संवाद सूत्र, सोमेश्वर : सोमवार की प्रात: अल्मोड़ा-कौसानी हाइवे पर टाना के पास भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन के कारण एक विशालकाय पेड़ मुख्य मार्ग पर आ गिरा। जिस कारण यह मार्ग काफी देर तक बाधित रहा। यात्री घंटों जाम में फंसे रहे। बाद में बमुश्किल पेड़ को मार्ग से हटाकर आवागमन सुचारू किया गया।
रविवार की रात शुरू हुई तेज बारिश के बाद सोमेश्वर से लगभग दो किलोमीटर पहले टाना
के पास सोमवार की प्रात: भारी भूस्खलन हुआ। जिसके कारण मुख्य मार्ग मलबे से पट गया। भूस्खलन के कारण एक विशालकाय पेड़ भी मुख्य मार्ग पर गिर पड़ा। जिसके कारण हल्द्वानी, अल्मोड़ा और अन्य स्थानों से सोमेश्वर और कौसानी को जाने वाले वाहन घंटों जाम में फंसे रहे। बाद में जाम में फंसे यात्रियों से स्थानीय प्रशासन को मार्ग बाधित होने की सूचना दी। जिसके बाद मार्ग को सुचारू करने के लिए जेसीबी मशीन भेजी गई। लगभग एक घटे की मशक्कत के बाद मार्ग से मलबे और पेड़ को हटाया गया। मार्ग सुचारू होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली और वाहन गंतव्य को रवाना हो सके।