गुलदार ने दो मवेशियों को बनाया निवाला
चौखुटिया: विकास खंड के कई हिस्सों में गुलदार का आतंक बना है। जो दिन दहाडे़ पालतू पशुओं को अपना निवाल
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Jul 2017 06:30 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jul 2017 06:30 PM (IST)
चौखुटिया: विकास खंड के कई हिस्सों में गुलदार का आतंक बना है। जो दिन दहाडे़ पालतू पशुओं को अपना निवाला बना रहा है। इससे ग्रामीण भयभीत हैं। गत दिवस यहां ककड़खेत में गुलदार ने देवेंद्र राम पुत्र किशन राम की एक बछिया को निशाना बना डाला। जो इससे पूर्व लछिमा देवी पुत्र दीवान सिंह की गाय को भी निवाला बना चुका है। बताया कि इनकी संख्या दो है, जो दिन में ही गांव के इर्दगिर्द विचरण करते देखे जा रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता प्रताप सिंह नेगी ने प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें