अर्जुन, हेमलता, अजय, नेहा व नीमा ने मारी बाजी
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : उत्तराखंड ओलम्पिक एसोसिएशन के तत्वावधान में शुक्रवार को ओलम्पिक डे रन का आयो
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : उत्तराखंड ओलम्पिक एसोसिएशन के तत्वावधान में शुक्रवार को ओलम्पिक डे रन का आयोजन किया गया। दौड़ विभिन्न वर्गो में आयोजित की गई। जिसमें अर्जुन, हेमलता, अजय, नेहा, नीमा ने बाजी मारी। इस दौड़ के प्रति धावकों में काफी उत्साह रहा।
दौड़ राजकीय इंटर कालेज डीनापानी से मटेना तक 14 वर्ष, 17 तथा 19 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं के लिए तीन किमी, पांच किमी तथा सात किमी की हुई। जिसके सब जूनियर बालक वर्ग में अर्जुन मेहरा, गौरव बिष्ट, सूरज बिष्ट, बालिका वर्ग में हेमलता टम्टा, पायल बजेठा, नेहा आर्या, जूनियर बालक वर्ग में अजय आर्या, नीरज आर्या, पवन कुमार, जूनियर बालिका वर्ग नेहा भोज, हिमानी आर्या, रोशनी आर्या, सीनियर बालक वर्ग में अजय कुमार, सौरभ मेहरा, कमलेश कुमार तथा सीनियर बालिका वर्ग में नीमा नेगी, ज्योति बिष्ट तथा रश्मि मेहरा ने क्रमश : पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त किया। दौड़ में दिव्यांग आरती आर्या ने भी भाग लिया। उन्होंने दौड़ में पूरे जोश से भाग लिया और सातवां स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि जिला ओलंपिक संघ के सचिव गोपाल खोलिया ने विजेताओं को पुरस्कार बाटे। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ जिला हैडबॉल संघ के अध्यक्ष महिपाल सिंह बिष्ट तथा हवालबाग के कनिष्ठ प्रमुख चंदन लाल टम्टा ने संयुक्त रूप से किया। निर्णायकों की भूमिका में सुरेश वर्मा, सुनील बिष्ट, चंदन सिंह मेहता, गणेश साही, दीपक साही ने निभाई। संचालन पंकज कुमार टम्टा ने किया।
इस मौके पर राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी दीपक वर्मा, सुशील मेहता, कुंदन सिंह, जमन सिंह, केशर सिंह, बलवंत सिंह, गोकुल देवड़ी, भूपाल सिंह मेहता, राजेश बिष्ट समेत आसपास के क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।