Move to Jagran APP

भीम बने जिलाध्यक्ष और दीपक जिला मंत्री

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा: उत्तराखंड कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ अल्मोड़ा का द्विवार्षिक सम्मेलन

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jun 2017 07:18 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jun 2017 07:18 PM (IST)
भीम बने जिलाध्यक्ष और दीपक जिला मंत्री
भीम बने जिलाध्यक्ष और दीपक जिला मंत्री

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा: उत्तराखंड कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ अल्मोड़ा का द्विवार्षिक सम्मेलन यहां कलेक्ट्रेट परिसर में संपन्न हुआ। इसमें मुख्य समस्याओं पर चर्चा करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया। जिसमें भीम सिंह मेर अध्यक्ष व दीपक तिवारी जिला मंत्री बने हैं।

loksabha election banner

कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित अधिवेशन में समस्याओं का जिक्र करते हुए लंबित समस्याओं के लिए एकजुटता से संघर्ष का संकल्प लिया गया। साथ ही सदस्यों से एकजुट रहने का आह्वान किया गया। इसके बाद लोनिवि मिनिस्ट्रीयिल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रमणि भट्ट व शिक्षक कर्मचारी समन्वय एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार जोशी की देखरेख में संघ की कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। चर्चा उपरांत निर्विरोध निर्वाचन हुआ। चुने पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारियों ने शपथ दिलाई। चुनाव में भीम सिंह मेर जिला अध्यक्ष, दीपक चंद्र तिवारी जिला मंत्री, भूपेंद्र सिंह मेहता व दीपा पांडे वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कौशिक बनौला उपाध्यक्ष, मनोज मासीवाल कोषाध्यक्ष, तनुज बिष्ट संयुक्त सचिव, शशि मोहन पांडे संप्रेक्षक, खष्टी अल्मियां व सुरेश नयाल सांस्कृतिक मंत्री, कैलाश सिंह मनराल व कमलेश अधिकारी संगठन मंत्री व ईश्वर सिंह खलझूनिया संरक्षक चुने गए। निर्वाचित पदाधिकारियों ने सदस्यों को विश्वास दिलाया कि वे संगठन व सदस्यों के हित में कार्य करेंगे। उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुट होकर चलने की अपील की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.