गणित-विज्ञान रोचक तरीके से पढ़ाएं शिक्षक
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : विद्यार्थियों को गणित व विज्ञान का शिक्षण रोचक तरीके से कराएं। यह बात विकास
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : विद्यार्थियों को गणित व विज्ञान का शिक्षण रोचक तरीके से कराएं। यह बात विकास खंड धौलादेवी के सेवारत शिक्षकों के प्रशिक्षण के दौरान नोडल अधिकारी कृष्णा नंद चौसाली ने कही। कहा कि शिक्षक प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को कक्षा कक्ष तक पहुंचाएं।
इस प्रशिक्षण में शिक्षकों को कक्षा छह से आठ तक विज्ञान व गणित, सड़क सुरक्षा, आपदा प्रबंधन तथा सामाजिक विज्ञान का प्रशिक्षण दिया गया। कक्षा एक व दा में भाषा में आरंभिक साक्षरता, पढ़ने व लिखने की बातें साथ में गणित में संपर्क किट की मदद से बच्चों को मूलभूत संक्रियाओं से संबंधित गतिविधियां सिखाई गई। अंग्रेजी भाषा को सरल तरीके से सिखाने के लिए भी विभिन्न गतिविधियां कराई गई। इसके अलावा कक्षा तीन व पांच में भाषा को सरल तरीके से पढ़ने व लिखने की जानकारी दी गई। सभी प्रशिक्षणार्थियों को आपदा प्रबंधन, सड़क सुरक्षा एवं स्वच्छता संबंधी माड्यूल पर जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान डीइओ राय साहब यादव खंड शिक्षा अधिकारी बीएल भारती ने शिविर का अनुश्रवण किया। मुख्य संदर्भदाताओं में हेम भट्ट, मोहन पालीवाल, प्रवीण बिष्ट, डॉ. महेंद्र सिंह मिराल, सोनू उप्रेती, हरीश पांडे, नितेश, जगदीश भट्ट शामिल रहे। इस मौके पर नोडल अधिकारी एसएस भट्ट, रमा शंकर मिश्रा, माधो सिंह बिष्ट आदि शामिल थे।