जगत कल्याण की कामना के साथ पारायण
द्वाराहाट : विकासखंड के दूरस्थ कांडे गांव में श्रीमद्भागवत कथा का विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों व जगत क
द्वाराहाट : विकासखंड के दूरस्थ कांडे गांव में श्रीमद्भागवत कथा का विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों व जगत कल्याण की कामना के साथ पारायण हुआ। इससे पूर्व जगदंबा मंदिर में गोल्ज्यू की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस मौके पर भजन-कीर्तन हुए और भंडारा भी लगा।
ब्लॉक के दूरस्थ गांव कांडे में श्रीमद्भागवत कथा के आठवें दिन कथा व्यास योगेंद्र जोशी ने व्यास पूजन का महत्व बताया। कहा कि व्यास पूजन करने मात्र से ही ईश्वर प्राप्ति के सारे द्वार खुल जाते हैं और भगवान पूजन मात्र से भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं। इसके बाद धर्माचार्य कमलेश डालाकोटी, युगल किशोर पाठक व गणेश मठपाल की देखरेख में यजमान गोविंदी देवी, दिनेश कांडपाल, गीता कांडपाल, मनोज कांडपाल, शिल्पी कांडपाल, राजीव कांडपाल व अर्जुन कांडपाल ने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हवन किया। इस दौरान भजन कीर्तनों से माहौल भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर आयोजित भंडारे में आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।