प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के स्वागत को समितियां गठित
अल्मोड़ा: आगामी 27 मई को जनपद भ्रमण पर पहुंच रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम ¨सह के जोरदार स्वागत
अल्मोड़ा: आगामी 27 मई को जनपद भ्रमण पर पहुंच रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम ¨सह के जोरदार स्वागत को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियोंने बैठक कर रणनीति बनाई। इसके लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। साथ ही वरिष्ठ पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष पीताबंर पांडेय ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह का माहौल है। विभिन्न ब्लाकों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व आम जन उस दिन स्वागत समारोह में पहुंचेंगे। उनका कहना था कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम ¨सह को कांग्रेस कार्यकर्ता लोधिया से वाहनों के काफिले के साथ स्वागत कर नगर में प्रवेश करेंगे। इसके बाद महिला कार्यकर्ता पारंपरिक कुंमाऊनी वेषभूषा में प्रदेश अध्यक्ष का तिलक लगाकर स्वागत करेंगी। मुख्य कार्यक्रम होटल शिखर के सभागार में आयोजित किया जा रहा है। बैठक में पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगर अध्यक्ष पूरन ¨सह रौतेला, दीप ¨सह, ताराचंद्र जोशी, त्रिलोचन जोशी, अमरनाथ रावत को समितियों की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री भूपेंद्र भोज ने किया। इस मौके पर सुमित कुमार, देवेंद्र बिष्ट, रमेश, हेमचंद्र जोशी, हिमांशु कांडपाल, पंकज ने अपने विचार रखे।