युवाओं को नशे से दूर रखने को होगा प्रयास
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा: युवाओं में नशे की आदत का लगातार बढ़ना चिंतनीय है। इसे दूर करने के लिए जिले मे
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा: युवाओं में नशे की आदत का लगातार बढ़ना चिंतनीय है। इसे दूर करने के लिए जिले में वृहद कार्यक्रम चलाया जाएगा। साथ ही युवा शक्ति को खेल तथा सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए काम किया जाएगा। यह बात अल्मोड़ा विकास मंच के संयोजक बिट्टू कर्नाटक ने यहां हुई पत्रकार वार्ता में कही।
कहा कि एतिहासिक व सांस्कृतिक नगरी बुरी तरह से नशे की गिरफ्त में है। विशेष तौर से युवा पीढ़ी आज नशे की बुरी लत की आदी होते जा रही है। कर्नाटक ने कहा कि आज अल्मोड़ा की सबसे बड़ी समस्या नशाखोरी है। कहा कि एक ओर जहां महिलाएं शराब के विरोध में सड़कों पर आंदोलनरत हैं। वहीं युवाओं में चरस, स्मैक, ब्राउनशुगर आदि खतरनाक नशे की आदत पड़ रही है। स्कूलों के माध्यम से नशे के खिलाफ अभियान चलाकर युवाओं को खेलों व सांस्कृतिक कार्यक्रम की ओर जोड़ा जा सकता है। कर्नाटक ने आगे कहा कि अल्मोड़ा विकास विकास मंच प्रथम चरण में दिल्ली की संस्था स्पोर्ट्स बोल्ट के साथ मिलकर युवाओं को खेलों के साथ जोड़ने का काम करेगी। कहा कि मंच जल स्रोतों व नौलों के संरक्षण के लिए भी कार्य करेगा। इसके लिए जल स्रोतों व नौलों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।