जल जनित रोगों पर व्यापक मंथन
अल्मोड़ा: जल जनित रोगों की रोकथाम को बनी जिला अनुश्रवण समिति की सीएमओ कार्यालय में एक गोष्ठी हुई। जिस
अल्मोड़ा: जल जनित रोगों की रोकथाम को बनी जिला अनुश्रवण समिति की सीएमओ कार्यालय में एक गोष्ठी हुई। जिसमें जल जनित रोगों की पहचान, लक्षण, उपचार व बचाव पर विस्तृत जानकारी दी गई। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके सिंह ने पावर प्वाइंट से जल जनित आंत्र शोध, दस्त, उल्टी, डिसेंटरी, हैजा, पीलिया व टायफाइड केक बारे में विस्तार से समझाया और पीने में उबला पानी ही इस्तेमाल करने की जरुरत बताई। पीने के पानी के क्लोरीनेशन पर भी जोर दिया। सड़े-गले फल व सब्जियों से बचाव रहना जरुरी बताया। जल संस्थान, पालिका व शिक्षा विभाग से जल जनित रोगों की रोकथाम में सहयोग की अपील की गई। गोष्ठी में मंजुल मेहता, गीता बिष्ट, अमित त्रिपाठी, जया बिष्ट, अभिषेक माहरा, सतीश चंद्र सती, दयाल कुमार आदि उपस्थित थे।