Move to Jagran APP

उप्र के कैबिनेट मंत्री ने जागेश्वरधाम में टेका माथा

संवाद सहयोगी, दन्यां: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने रविवार को जागेश्वरधा

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Apr 2017 06:34 PM (IST)Updated: Sun, 23 Apr 2017 06:34 PM (IST)
उप्र के कैबिनेट मंत्री ने जागेश्वरधाम में टेका माथा
उप्र के कैबिनेट मंत्री ने जागेश्वरधाम में टेका माथा

संवाद सहयोगी, दन्यां: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने रविवार को जागेश्वरधाम में पूजा-अर्चना की और यहां की प्राकृतिक सुंदरता से प्रसन्न होकर इस धाम को अलौकिक बताया। उन्होंने यहां बार-बार आने की भी अपनी इच्छा व्यक्त की।

loksabha election banner

उप्र सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता रविवार को प्रात: दस बजे लखनऊ से हेलीकाप्टर से गुरड़ाबांज उतरे। यहां से कार से वे जागेश्वरधाम पहुंचे। जागेश्वरधाम पहुंचकर उन्होंने विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना की। उन्होंने भोलेनाथ का रुद्राभिषेक भी किया। काबीना मंत्री नंद गोपाल गुप्ता द्वारा मंदिर के पुजारी पूरन चंद्र भट्ट को पहले ही दूरभाष से अपने आने की सूचना दे दी थी। पूजा-अर्चना के बाद गुप्ता ने जागेश्वरधाम के अत्यंत प्राचीन मंदिरों का अवलोकन किया और यहां की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया। उन्होंने इस अलौकिक स्थान को नि:संदेह स्वर्ग से बढ़कर बताते हुए इसको और अधिक विकसित करने की मंशा जताई। उप्र सरकार के काबीना मंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन और तहसील प्रशासन द्वारा पूरी व्यवस्था चाक-चौबंद की गई थी। प्रधान पुजारी हेमंत भट्ट कैलाश ने कैबिनेट मंत्री गुप्ता को जागेश्वरधाम के महात्म्य के बारे में बताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.