जरूरतमंदों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ
रानीखेत : दिव्यांग बच्चों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने के लिए बीआरसी बेतालघाट में कार्
रानीखेत : दिव्यांग बच्चों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने के लिए बीआरसी बेतालघाट में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा प्रदत्त लाभों को जरूरतमंदों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। साथ ही दिव्यांग बच्चों के साथ भेदभाव न बरतने पर भी जोर दिया गया।
बीआरसी में ब्लॉक स्तरीय अभिभावक परामर्श समिति शिविर में दिव्याग विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी। साथ ही योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को मिले इसके लिए मिलकर प्रयास करने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि जिपं सदस्य धीरज जोशी ने कहा कि सामान्य व दिव्यांग बच्चों के साथ समान व्यवहार बनाए रखने पर जोर दिया। क्षेत्र पंचायत सदस्य दिलीप सिंह नेगी ने जरूरतमंद बच्चों की प्रतिभा को पटल पर लाने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान आदर्श प्राथमिक विद्यालय बेतालघाट के विद्यार्थियों ने सास्कृतिक संचालन हेमचंद जोशी ने किया। इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक व अभिभावक उपस्थित थे।