मृतक परिवारों से मिले विधायक सुरेंद्र जीना
संवाद सहयोगी, मानिला : सल्ट विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना भौनखाल पास हुए वाहन दुर्घटना में मारे गए लोगो
संवाद सहयोगी, मानिला : सल्ट विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना भौनखाल पास हुए वाहन दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों से मिले तथा काशीपुर एवं हल्द्वानी में भर्ती घायलों का भी हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने यथा संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया।
विदित हो कि गत 16 मार्च को रामनगर से तड़म गांव जा रही बोलेरो कैंपर भौनखाल के पास गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई थी तथा 14 घायल हो गए। बुधवार को विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना ने देहरादून से तड़म गांव पहुंचकर शोक संतृप्त परिवारों से मुलाकात कर दु:ख की घड़ी में हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद उन्होंने हल्द्वानी एवं काशीपुर में भर्ती आशा देवी, मंजू देवी, शोबन सिंह, राजेन्द्र सिंह,कांति देवी आदि घायल भेंटकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली तथा मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का भी जायजा लिया।