नौनिहालों को समय से मिलेंगी नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें
डीके जोशी, अल्मोड़ा: इस बार पहली से आठवीं तक के नौनिहालों को सर्व शिक्षा अभियान की ओर से मुफ्त में दी
डीके जोशी, अल्मोड़ा: इस बार पहली से आठवीं तक के नौनिहालों को सर्व शिक्षा अभियान की ओर से मुफ्त में दी जाने वाली पाठ्य पुस्तकें समय से मिल सकेंगी। इससे जिले के 1797 विद्यालयों के 53 हजार छात्र-छात्राओं को राहत मिलेगी। जिले में करीब 4 लाख पुस्तकें वितरित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया गया है। इसके लिए सर्वशिक्षा अभियान के परियोजना कार्यालय में तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
विगत सालों तक प्राथमिक, जूनियर व राजकीय इंटर कालेजों में पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को नए शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद काफी विलंब से नि:शुल्क पुस्तकें वितरित की जाती थी। इससे उन्हें बिन पुस्तक स्कूल जाने को विवश होना पड़ता था। इससे विद्यालय में तो शिक्षक बच्चों को पुरानी किताबों से पढ़ा लेते, लेकिन घर में बिना किताबों के उनकी पढ़ाई पर असर पड़ता था। यहीं नहीं यह किताबें अप्रैल माह में जिला मुख्यालय पहुंचती थी, फिर इन्हें संकुल केंद्रों से विद्यालय तक विद्यार्थियों के हाथ में पहुंचने तक मई माह व्यतीत हो जाता। इस बार सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना की ओर से जिले की छात्र संख्या राज्य परियोजना कार्यालय को माह नवंबर माह में ही भेज दी गई है। राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए 46 विषयों की पाठ्य पुस्तकों का प्रकाशन इन दिनों विभिन्न प्रकाशन केंद्रों में किया जा रहा है। हर साल की भांति इस बार भी 1391 प्राथमिक विद्यालयों, 191 राजकीय जूनियर हाईस्कूलों तथा 315 इंटर कालेजों के कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों को अभ्यास पुस्तिकाएं भी वितरित की जाएंगी। इधर सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना कार्यालय में इन दिनों इस मसले को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। संकुल व ब्लॉक समन्वयकों के लिए जिम्मेदारियां तय की जा रही है।
---------
नौनिहालों की शिक्षा के प्रति शासन व सर्वशिक्षा अभियान गंभीर है। जिले में पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों की संभावित संख्या नवंबर माह में ही सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय को भेजी जा चुकी है। मार्च अथवा अपै्रल पहले सप्ताह में नि:शुल्क पुस्तकों की आमद जिला मुख्यालय को हो जाएगी।
-राय साहब यादव, जिला परियोजना अधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान