Move to Jagran APP

स्व. जनरल बीसी जोशी का जन्मदिन मनाया

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा: पूर्व सैनिक लीग अल्मोड़ा ने जनरल स्व. बीसी जोशी का 82वां जन्मदिवस धूमधाम से मन

By Edited By: Published: Mon, 05 Dec 2016 06:33 PM (IST)Updated: Mon, 05 Dec 2016 06:33 PM (IST)
स्व. जनरल बीसी जोशी का जन्मदिन मनाया

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा: पूर्व सैनिक लीग अल्मोड़ा ने जनरल स्व. बीसी जोशी का 82वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। यहां कचहरी बाजार स्थित लीग कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस मौके पर संगठन के प्रयासों पर चर्चा हुई।

loksabha election banner

सुबह लीग के सदस्य यहां जनरल बीसी जोशी सभागार में जुटे और उन्होंने उनके कार्यकाल के विविध कार्यो को याद करते हुए जीवनी पर प्रकाश डाला। उनके कार्यो से प्रेरणा लेने की जरूरत बताई। इसी के साथ संगठन की मासिक बैठक भी हुई। जिसमें संगठन के प्रयासों व समस्याओं पर मंथन हुआ। पूर्व सैनिकों के हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। वहीं प्रशासन द्वारा नगर में यातायात व्यवस्था दुरस्त रखने के लिए की गई नई ट्रैफिक व्यवस्था का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लीग के अध्यक्ष पीजी गोस्वामी व संचालन सचिव सुरेंद्र लाल टम्टा ने किया। इस मौके पर घनानंद जोशी, आनंद सिंह बोरा, विनोद गिरी, चंदन सिंह पवार, पूरन सिंह ऐरी, नंदन सिंह कनवाल, गोविंद लाल वर्मा, जीवन नाथ वर्मा, एनसी जोशी, नवीन जोशी, एसएस बिष्ट, जीएम जोशी, एलडी शर्मा, जेजेएस बिष्ट, नसीर अहमद आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.