भाजपा व कांग्रेस पर लगाया विकास विरोधी का आरोप
द्वाराहाट : भाजपा और काग्रेस को विकास विरोधी करार देते हुए उक्त्राद ने दोनों राष्ट्रीय दलों का पु
द्वाराहाट : भाजपा और काग्रेस को विकास विरोधी करार देते हुए उक्त्राद ने दोनों राष्ट्रीय दलों का पुतला दहन किया। साथ ही दोनों ही दलों को राज्य विरोधी बताते हुए मिशन 2017 में सत्त्ता से बाहर करने का आह्वान किया गया।
रविवार को उत्त्तराखंड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे पर भाजपा व कांग्रेस का पुतला आग के हवाले किया। इस दौरान हुई सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश रौतेला ने कहा कि भाजपा और काग्रेस की राच्य विरोधी नीतियों के चलते विकास का पहिया ठप हो गया है। दोनों दल कोरे आश्वासन देकर जनता के साथ छलावा करने का काम कर रहे हैं। कहा कि चुनाव नजदीक आते देख रैलियों के माध्यम से जनता के धन को बर्बाद करने पर तुले हैं। दोनों दलों पर भ्रष्टाचार के आकंठ तक डूबे होने का आरोप लगाया। सभा को नरेंद्र अधिकारी, अंबा दत्त जोशी, गिरीश चंद्र, मोहन चंद्र जोशी, हीरा सिंह रौतेला, कमल साह, रवि जोशी आदि ने संबोधित किया।