चुनाव में पूरी ताकत लगाने का आह्वान
सोमेश्वर: भाजपा के सोमेश्वर मंडल कार्यसमिति की बैठक में वर्ष 2017 का चुनाव जीतने के लिए कोई कोर कसर
सोमेश्वर: भाजपा के सोमेश्वर मंडल कार्यसमिति की बैठक में वर्ष 2017 का चुनाव जीतने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ने का संकल्प लिया गया। वहीं जवाब दो-हिसाब दो कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्रवार जिम्मेदारियों सौंपी गई।
यहां सरस्वती शिशु मंदिर में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र जोशी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि
एकजुट होकर पार्टी संविधान के अनुसार कार्य करना है। हर बूथ व घर-घर जाकर लक्ष्य साधना है। जहां केंद्र सरकार की उपलब्धियां बतानी हैं। मंडल मंत्री की जिम्मेदारी अमर सिंह मेहरा को दी गई। बैठक में मोहन सिंह दोसाद व संजय टम्टा ने भी विचार रखे। संचालन खड़क सिंह नेगी ने किया। बैठक में राजेंद्र कैड़ा, नरेंद्र मोहन नयाल, दीवान सिंह राणा, प्रकाश भंडारी, देवेंद्र दोसाद, उमेश मेहरा, ठाकुर नयाल, चंदन बिष्ट, रमेश पांडे, योगेश कांडपाल, कैलाश बोरा, संजय जोशी आदि कई कार्यकर्ता शामिल हुए।