तलाड़ गांव में बच्चों ने निकाली रैली
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा: राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निकटवर्ती तलाड़ गांव में छात्र-छात्राओ
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा: राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निकटवर्ती तलाड़ गांव में छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल अलख जगाने का प्रयास किया। उधर सोमेश्वर महाविद्यालय में गोष्ठी आयोजित हुई।
राउमावि तलाड़ के छात्र-छात्राओं ने शिक्षक-शिक्षिकाओं के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। हाथों में पोस्टर व तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए बच्चे पूरे गांव में घूमे। रैली वापस विद्यालय पहुंच कर संपन्न हुई। इससे पहले विद्यालय के प्रधानाध्यापक भारत भूषण तिवारी ने मतदान का महत्व छात्र-छात्राओं को समझाया। वहीं विद्यालय के ब्रांड अंबेसडर जितेंद्र कुमार पुनेठा ने रैली के स्थल का निर्धारण कर छात्रों को जानकारी दी। रैली में जया नगरकोटी, उषा पाल, बबीता पंत, नवल किशोर, गोकुल नाथ गोस्वामी आदि शामिल थे।
सोमेश्वर: यहां राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें प्रभारी प्राचार्य डॉ. बलदेव राम ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के चयन व वोट का महत्व समझाया। तभी लोकतंत्र मजबूत होगा। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ज्योति टम्टा ने कैंपस अंबेसडर के रूप में त्रिलोक सिंह बिष्ट की नियुक्ति की गई। गोष्ठी में शिखा जोशी, विनोद कुमार, पुष्पा आर्या, साक्षी भट्ट, पूजा आर्या आदि कई छात्र-छात्राएं शामिल थीं।