Move to Jagran APP

कांग्रेस राज में छले गए अनुसूचित लोग: सूरज कैरो

स्याल्दे, मानिला: आजादी के 65 वर्षो के बाद भी अनुसूचित जाति के लोगों का सामाजिक एवं आर्थिक जीवन स्तर

By Edited By: Published: Tue, 25 Oct 2016 07:40 PM (IST)Updated: Tue, 25 Oct 2016 07:40 PM (IST)
कांग्रेस राज में छले गए अनुसूचित लोग: सूरज कैरो

स्याल्दे, मानिला: आजादी के 65 वर्षो के बाद भी अनुसूचित जाति के लोगों का सामाजिक एवं आर्थिक जीवन स्तर में सुधार नहीं आ सका है। जिसके लिए सीधे-सीधे पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। जिन्होंने इस समाज केलोगों का महज मात्र वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया। यह बात गुरूवार को भाजपा द्वारा विधानसभा सल्ट के स्याल्दे में आयोजित अनुसूचित मोर्चा सम्मान सम्मेलन में अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश के राज्यमंत्री सूरज कैरो ने कही। कहा कि यदि कांग्रेस सरकार संविधान के तहत अनुसूचित जाति के लोगों को मिले अधिकारों का सही प्रयोग करती तो, समाज में दबे कुचले एवं गरीब लोगों का जीवन स्तर काफी अच्छा होता।

loksabha election banner

उन्होंने सभी से भाजपा के पक्ष में खड़ा होने का आह्वान किया। विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना ने कहा कि अब इस समाज में नई जागृति आ गयी है। जो कांग्रेस को मुहतोड़ जवाब देने को तैयार है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रताप रावत ने दलितों को समाज के सच्चे उद्घारक बताया। अन्य वक्ताओं में स्याल्दे के अध्यक्ष चेतराम, राजेन्द्र नेगी, कमल किशोर, बालकृष्ण, शभू प्रसाद, प्रेम गिरी गोस्वामी, गणेश राम आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। अध्यक्षता अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष बहादुर राम ने की तथा संचालन संयोजक हरि राम आर्या ने किया। सम्मेलन में दूर-दूर से कार्यकर्ता पहुंचे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.