नारे लगाकर मतदाताओं को किया जागरूक
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आर्य कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने मंगलवार क
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आर्य कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने मंगलवार को अपने सेवित क्षेत्र में रैली निकाली। उन्होंने नारों के माध्यम से लोगों को मतदान प्रक्रिया में अधिकाधिक संख्या में भागीदारी करने का आह्वान किया।
रैली विद्यालय परिसर से शुरू हुई जो तल्ला जोशी खोला होते हुए खोल्टा मोहल्ले में घूमी। रैली में छात्राएं नारे लिखे हुए तख्तियां लिए चल रही थीं। इससे पूर्व विद्यालय की प्रधानाचार्या पंकजलता साह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान छात्राओं ने लोगों को 18 साल पूर्ण होने पर मतदाता पहचान पत्र बनाने को भी कहा। उन्होंने लोगों को मतदाता पहचान पत्र के महत्व से भी अवगत कराया। रैली के बाद विद्यालय परिसर में गोष्ठी हुई जिसमें प्रधानाचार्या ने छात्राओं से अपने पास पडौस के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का आह्वान किया। रैली में छात्राओं के अलावा शिक्षक सुमन पांडे, सीमा कर्नाटक, संगीता जोशी, दीपा आर्या समेत अनेक कर्मचारियों ने भाग लिया।