फिर सरकार पर गरजे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
संवाद सहयोगी, रानीखेत: उपेक्षा से उखड़ी आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के तेवर और तीखे हो चले हैं। लंबे संघ
संवाद सहयोगी, रानीखेत: उपेक्षा से उखड़ी आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के तेवर और तीखे हो चले हैं। लंबे संघर्ष के बावजूद लंबित समस्याओं पर केंद्र सरकार ने कोई सकारात्मक रुख न अपनाया तो कार्यकर्ता एक बार फिर सड़क पर उतर आई। उन्होंने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ गुबार निकाला। सभा में उन्होंने राज्य कर्मचारी का दर्जा, मानदेय के बजाय वेतनमान का शासनादेश जारी करने तथा पदोन्नति आदि से कम पर समझौता न करने का एलान किया।
आगनबाडी कार्यकर्ताओं ने सरकारों के खिलाफ प्रदर्शन कर हक के लिए निर्णायक लड़ाई तेज करने की घोषणा की है। मंगलवार को सड़क पर उतरी कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क में धरना दिया। धरना स्थल पर सभा के जरिये लंबित मुद्दों पर गौर किये जाने की माग दोहराई। संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष भावना सती ने कहा कि कार्यकर्ताओं की उपेक्षा अब और बर्दास्त नहीं की जायेगी। उन्होंने राज्य कर्मचारी का दर्जा, मिनी आगनबाड़ी केंद्रों का उच्चीकरण किए जाने आदि मांगें पुरजोर तरीके से उठाई। प्रदर्शन करने वालों में ज्योति मनाली, हेमा रावत, मुन्नी भंडारी, गीता मिश्रा आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही।
इधर मजखाली में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने तीखे तेवर दिखाए। उन्होंने पंचायत घर पर धरना दिया और सरकारों के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उमा आर्या, शांति देवी, दीपा अधिकारी, कविता अधिकारी, शांति देवी, मीना अधिकारी, विमला बेलवाल, चंद्रा, आशा गोस्वामी, गौरा बिष्ट आदि मौजूद रही।