कृष्ण, प्रियंका, मीना, हिमांशु व नरेश चैम्पियन
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा: विकासखंड लमगड़ा में ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। जिनका शुभारं
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा: विकासखंड लमगड़ा में ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। जिनका शुभारंभ ब्लाक प्रमुख कमला आर्या ने मशाल जलाकर किया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में स्कूली बच्चों ने मेधा दिखाई। प्राथमिक में अपने-अपने वर्ग में कृष्ण कुमार, प्रियंका मेर, मीना सिजवाली, हिमांशु आर्या व नरेश फत्र्याल चैम्पियन रहे।
प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर की दौड़ में कृष्ण कुमार आर्या व प्रियंका, सौ व दो सौ मीटर में कृष्ण कुमार व भावना, 400 मीटर की दौड़ में पवन बिष्ट व कोमल ने प्रथम स्थान पाया। सब जूनियर वर्ग में सौ मीटर की दौड़ में नरेश फत्र्याल व विनीता कपकोटी, दो सौ मीटर की दौड़ में हिमांशु आर्या व विनीता, 400 मीटर में हिमांशु व मीना सिजवाली तथा 600 मीटर की दौड़ में हिमांशु आर्या व मीना प्रथम रही। इनके अलावा लंबी कूद में अमन टम्टा व प्रियंका मेर, सुलेख में योगिता बजेठा, गोला क्षेपण में मनोज नेगी व मीना नयाल व चक्का क्षेपण में पंकज सिंह प्रथम रहे। अंताक्षरी प्रतियोगिता में सर्वोदय विद्यालय शहरफाटक तथा खो-खो में संकुल चायखान विजेता व संकुल लमगड़ा उप विजेता रहा। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्राइमरी विद्यालय बजेठी, जूनियर सुलेख में सुयश मेहरा, खो-खो जूनियर में संकुल जलना, कबड्डी में सब जूनियर में संकुल जलना अव्वल रहे। इस दौरान संजय कुमार जोशी, तारा सिंह गहतोड़ी, राजेंद्र सिंह मनराल आदि प्रमुख रू से उपस्थित रहे। जबकि संचालन संजय जोशी ने किया।