जनपद में प्रथम रही टीम का स्वागत
संवाद सहयोगी, चौखुटिया: मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार की ओर से अल्मोड़ा में आयोजित जनपद स्तर
संवाद सहयोगी, चौखुटिया: मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार की ओर से अल्मोड़ा में आयोजित जनपद स्तरीय कला महोत्सव के दौरान पारंपरिक छोलिया लोकनृत्य में अव्वल रही राजकीय इंटर कालेज चौखुटिया की टीम का सोमवार को यहां विद्यालय में भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान प्रतिभागी टीम को पुरस्कृत भी किया गया। अब यह टीम प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।
प्रभारी प्रधानाचार्य विनायक तिवारी ने टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि पुरानी परंपराओं व संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बीते दो वर्षो से कला उत्सव का आयोजन हो रहा है। उन्होंने प्रदेश स्तर पर और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए बच्चों को शुभकामना दीं। टीम लीडर नृपेंद्र कुमार जोशी ने बताया की यही टीम लोक गीत में द्वितीय रही।
कहा कि राइंका चौखुटिया की टीम सांस्कृतिक प्रतियोगिता में आठ बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी है। इस बार जिले में प्रथम रही टीम में विजय कुमार, तारा गिरि, मनोज, संदीप कुमार, मुकेश, प्रदीप चंद्र, राहुल हेमंत बिष्ट व संजय सिंह शामिल थे। संचालन भारत सिंह यादव ने किया। स्वागत कार्यक्रम में चंद्रशेखर, बीपी नैनवाल, डॉ. राजेंद्र सिंह, हरपाल सिंह व प्रवेश जोशी आदि ने विचार रखे।