Move to Jagran APP

नगर पालिका चलाएगी विशेष सफाई अभियान

डीके जोशी, अल्मोड़ा: नगरवासियों को शीघ्र ही बेहतर सफाई व्यवस्था मिलेगी। इसके लिए नगर पालिका परिषद विश

By Edited By: Published: Wed, 31 Aug 2016 08:06 PM (IST)Updated: Wed, 31 Aug 2016 08:06 PM (IST)
नगर पालिका चलाएगी विशेष सफाई अभियान

डीके जोशी, अल्मोड़ा: नगरवासियों को शीघ्र ही बेहतर सफाई व्यवस्था मिलेगी। इसके लिए नगर पालिका परिषद विशेष स्वच्छता अभियान चलाएगी। यह अभियान आगामी एक सितंबर से नगर के सभी 11 वार्डो में चलेगा। इसके साथ ही फागिंग मशीन से वार्डो में दवा का भी छिड़काव किया जाएगा। जिससे लोगों को मच्छरों की समस्या से भी निजात मिलेगी। इससे नगर की 50 हजार की आबादी को राहत मिलेगी।

loksabha election banner

नगर में वर्तमान में मुरली मनोहर, सेलाखोला, विवेकानंदपुरी, रामशिला, नंदादेवी, राजपुरा , त्रिपुरासुंदरी, बद्रेश्वर, लक्ष्मेश्वर, बालेश्वर व एनटीडी वार्ड है। इन वार्डो में अनेक वार्ड ऐसे हैं जहां नालियां चोक होने से मच्छर वगैरह बढ़ चले हैं। वहीं बरसात से रास्तों के इर्द-गिर्द उगी झाड़ियों ने भी विकराल रूप ले लिया है। जिससे नगरवासियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों की इस समस्या पर पालिका ने संज्ञान लिया है। पालिका लोगों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से एक सितंबर से 15 सितंबर तक नगर के सभी वार्डो में विशेष सफाई अभियान चलाएगी। इसके तहत सभी वार्डो में चोक पड़ी नालियों की सफाई करवाकर इसमें कीटनाशक दवा ब्लीचिंग पाउडर अथवा डीडीटी का छिड़काव किया जाएगा। वार्डो के रास्तों के किनारे विकराल आकार ले चुकी झाड़ियों का कटान किया जाएगा। साथ ही वार्डो में एकत्रित कूड़े का निस्तारण निर्धारित स्थल पर किया जाएगा। बरसात में हरी घास की दृष्टिगत पनपे मच्छरों के खात्मे के लिए भी वार्डो में फागिंग मशीन चलाकर कीटनाशक दवा का छिड़काव किया जाएगा। विदित हो कि विभिन्न वार्डो की जनता समेत पूर्व सैनिक लीग, सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी समिति लंबे अर्से से कर रही थी। यह अभियान शुरू होते ही लोगों को नगर में बेहतर सफाई व्यवस्था मिल सकेगी।

पालिका नगर में बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए गंभीर है। इसके लिए एक सितंबर से नगर के वार्डो में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। नागरिकों से भी अपेक्षा की जाती है कि वह कूड़े कचरे का निस्तारण निर्धारित स्थल पर ही करें। बाजार क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए व्यापारी बंधुओं से भी सहयोग की अपेक्षा की जाती है।

-प्रकाश चंद्र जोशी, नगरपालिकाध्यक्ष, अल्मोड़ा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.