राम नाम जाप मात्र से होता है दु:खो का निवारण
संवाद सूत्र, ताड़ीखेत : विकास खंड मुख्यालय स्थित ग्वेल मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्
संवाद सूत्र, ताड़ीखेत : विकास खंड मुख्यालय स्थित ग्वेल मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्रीरामचरित मानस पाठ आरंभ हुआ। कथावाचक ज्योत्सना पांडे ने कहा कि असत्य पर सत्य की जीत के लिए ही भगवान विष्णु ने त्रेता युग में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के रूप में जन्म लिया। उन्होंने कहा कि भक्ति भाव से राम नाम जपने से कष्टों का निवारण होता है।
शुक्रवार को ताड़ीखेत स्थित ग्वेल मंदिर में धर्माचायरें ने यजमान गणेश पांडे से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान पूरे करवाए। इसके बाद महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजधज कर भव्य कलश यात्रा निकाली जो मुख्य चौराहे से होते हुए हाईडिल कालौनी के बाद वापस ग्वेल मंदिर पहुंची। इस मौके पर मंदिर समिति के बीडी भगत, ध्यान सिंह नेगी, भूपाल बिष्ट, ललित मोहन सिंह रावत आदि ने सहयोग किया।
==इंसेट==
राधे-राधे के नारों से गुंजायमान हुई पर्यटन नगरी
रानीखेत: शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत महापुराण दिव्य अमृत कथा ज्ञान यज्ञ जारी है। कथावाचकव्यास अनंताचार्य विद्याभूषण ने प्रहलाद जन्म, नृसिंह अवतार व हिरण्यकश्यप वध को वर्णन किया। पंडित गिरीश चंद्र पांडे ने कई अनुष्ठान पूरे करवाए। कार्यक्रम में आयोजक विधायक अजय भट्ट की पत्नी पुष्पा भट्ट सहित रामदत्त भट्ट, हेमचंद्र भट्ट, दिग्विजय भट्ट, नीतू भट्ट, जगदीश कबडवाल सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।