Move to Jagran APP

विवेकानंद की विचारधारा आज भी प्रासंगिक

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : डीएम सविन बंसल ने थामसन हाउस में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण

By Edited By: Published: Wed, 27 Apr 2016 05:22 PM (IST)Updated: Wed, 27 Apr 2016 05:22 PM (IST)
विवेकानंद की विचारधारा आज भी प्रासंगिक

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : डीएम सविन बंसल ने थामसन हाउस में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि उनके विचार आज भी बेहद प्रासंगिक है। उन्होंने लोगों से स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

loksabha election banner

डीएम बंसल ने कहा कि थामसन हाउस विगत कई दशक से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा का प्रमुख आर्कषण रहा। यह एतिहासिक भवन कई मधुर स्मृतिया संजोए है। स्वामी विवेकानंद ने अल्मोड़ा भ्रमण के दौरान इस भवन में भी प्रवास किया था। डीएम ने बताया कि स्वामी विवेकानंद की 125वीं जयंती के तहत जिला मुख्यालय में कई कार्यक्रम किए जाएंगे। उन्होंने बताया अल्मोड़ा में स्वामी विवेकानंद मेमोरियल की स्थापना के लिए शासन से अनुरोध किया।

पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद को अल्मोड़ा से काफी लगाव था। अपने जीवनकाल में वह कई बार अल्मोड़ा आए थे। उन्होंने यहां आध्यात्मिक ज्ञान अर्जित किया था। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि ब्राइंट एंड कार्नर में जिला योजना के तहत पालिका द्वारा स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगाई जाएगी। साथ ही बाल वाटिका भी विकसित होगी। इस मौके पर उन्होंने स्वामी विवेकानंद के अल्मोड़ा प्रवास से संबंधित विभिन्न संस्मरण भी सुनाए।

अल्मोड़ा अर्बन बैंक के अध्यक्ष आनंद सिंह बगड़वाल, विनोद साह, शक्ति कुमार घोष ने भी विचार रखे। इस मौके पर स्वामी सोमदेवानंद, स्वामी अवधेशानंद, स्वामी दयानंद, सिकंदर जोशी, पालिका सदस्य अशोक पांडे, अख्तर हुसैन, जगजीवन सिंह बिष्ट, राधा नेगी, कंचन भट्ट, पूर्व दर्जा मंत्री केवल सती, लीला टम्टा, आनंद सिंह ऐरी, जेसी दुर्गापाल, गिरीश साह, अधिशासी अभियंता आशुतोष चौहान, सहायक अभियंता संजय शर्मा, ज्ञानप्रकाश तिवारी, चंद्र सिंह चौहान, पालिका ईओ एके वर्मा आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.