तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट, राहत
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : बुधवार को पहाड़ के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों ने अन्य दिनों
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : बुधवार को पहाड़ के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों ने अन्य दिनों की अपेक्षा राहत महसूस की। विगत दिवस की तुलना में अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।
बुधवार आकाश में धुंध छाने और हवा चलने से मौसम ने दिन में लोगों को बढ़ती तपिस से राहत दी। नगर के बाजारों में भी अन्य दिनों की अपेक्षा चहल-पहल रही। मौसम के रूख को देख ग्रामीण क्षेत्रों से भी काफी संख्या में लोग पहुंचे और उन्होंने आवश्यक सामान वगैरह की खरीदारी की। नगर के आसपास के क्षेत्रों के जंगलों में लगी आग के कारण पहाड़ियां धुंध से ढकी रही। किसान लंबे अर्से से बारिश नहीं होने से अचंभित हैं। उन्हें अपनी खेती की चिंता हर पल सता रही। वहीं ग्रीष्मकाल में बारिश नहीं होने से नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराता जा रहा। पानी के लिए लोगों को सुबह से शाम तक अतिरिक्त समय जाया करना पड़ रहा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की प्रयोगशाला में बुधवार को अल्मोड़ा नगर का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। मंगलवार को अल्मोड़ा का अधिकतम पारा 29.5 व न्यूनतम पारा 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया।