राष्ट्रपति शासन में कांग्रेस का भ्रष्टाचार उजागर
संवाद सहयोगी, दन्यां: एक माह के राष्ट्रपति शासन से यह साबित हो गया कि कांग्रेस शासन काल में कितना
संवाद सहयोगी, दन्यां: एक माह के राष्ट्रपति शासन से यह साबित हो गया कि कांग्रेस शासन काल में कितना भ्रष्टाचार था। एक माह में खनन से ही एक अरब का राजस्व सरकार को मिला।
यह बातें भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुभाष पांडे ने दन्यां में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते कही। उन्होंने कहा कि खनन, शराब सहित अन्य मुनाफे वाले व्यवसायों को सरकार ने भ्रष्टाचार की झोली में डाला था। कहा कि कांग्रेस सरकार की उदासीनता से सरयू पेयजल योजना अभी तक नहीं बनी। सुभाष पांडे ने जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सिरौला, कफलनी, डणाऊं, रंगोड़ी, दौलीगाड़ आदि क्षेत्रों का भ्रमण करने बाद दन्यां में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मनोज पंत, मंडल अध्यक्ष केशर सिंह मेहता, डीके जोशी, प्रताप सिंह गैड़ा, शेखर गुरुरानी, करम सिंह आदि लोगों ने विचार व्यक्त किए।