भाजपा की शुद्धि-बुद्धि को हवन यज्ञ
संवाद सहयोगी, चौखुटिया: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को निवर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत के जन्
संवाद सहयोगी, चौखुटिया: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को निवर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत के जन्म पर केक काटकर मिष्ठान वितरण किया। उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान फुलई शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर केंद्र सरकार की शुद्धि-बुद्धि के लिए हवन यज्ञ में आहुति भी दी। सीएचसी में भर्ती मरीजों को फल वितरण भी किए।
हरीश रावत के दीर्घायु होने एवं केंद्र सरकार की शुद्धि-बुद्धि के लिए हवन-यज्ञ में कार्यकर्ताओं ने सामूहिक आहुतियां दी। भगवान शिव से उनके फिर मुख्यमंत्री बनने की भी प्रार्थना की। पूजा-पाठ व हवन यज्ञ शंकर दत्त जोशी ने कराया। इस दौरान उत्तराखंड टी बोर्ड पूर्व उपाध्यक्ष कुबेर सिंह कठायत ने हरीश रावत की उपलब्धियों पर चर्चा करते भाजपा पर राष्ट्रपति शासन थोपने का आरोप मढ़ा।
पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष बाला दत्त तिवारी ने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों को जन-जन तक ले जाया जाएगा। इस मौके पर कुबेर सिंह कठायत, बाला दत्त तिवारी केअलावा जीवन सिंह नेगी, गणेश अटवाल, दरवान बिष्ट, डॉ. एलएस मनराल, जगत नेगी, ईश्वरी दत्त, भुवन चंद्र सिंह, हर सिंह असवाल, विपिन गिरी, कैलाश कठायत व गोकुल कांडपाल आदि ने भागीदारी निभाई।