आप की मजबूती से होगा राज्य का विकास
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : आम आदमी पार्टी की उत्तराखंड बचाओ जनजागरण यात्रा के तहत पार्टी कार्यकर्
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : आम आदमी पार्टी की उत्तराखंड बचाओ जनजागरण यात्रा के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार जिला मुख्यालय पर जनगीतों के साथ रैली निकाली। जनता से राज्य के विकास के लिए पार्टी को मजबूती प्रदान करने की अपील की। इस दौरान कई स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं में भाजपा-काग्रेस की नीतियों पर प्रहार किया। राज्य की वर्तमान राजनीतिक अस्थिरता के लिए इन दोनों राजनीतिक दलों को जिम्मेदार ठहराया।
रैली में शामिल पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति अध्यक्ष अनूप नौटियाल, प्रदेश प्रवक्ता राजेश बहुगुणा, अजय शर्मा, राव नसीम, श्यामबाबू पांडे, राकेश नेगी, शारिक अफरोज, सोमेश बुड़ाकोटी, दिनेश बडौला, गिरीश ध्यानी, आरपी मिश्रा, विशाल चौधरी, अवतार सिंह राणा, पूजा मेहरा, उमा सिसौदिया व पूजा अरोरा ने लोगों से राज्य के चहुमुंखी विकास के लिए आगे आने और आप को मजबूती देने की अपील की। रैली में शामिल कार्यकर्ता सफेद टोपी पहनकर चल रहे थे। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड राज्य की राजनीतिक अस्थिरता के खिलाफ नारेबाजी कर पूर्ण स्वराज की मांग उठाई।
लोगों को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की अपील से संबंधित पंपलेट भी बांटे। इनके माध्यम से लोगों से कांग्रेस-भाजपा से सावधान रहने की अपील की। पैदल मार्च कार्यक्रम शिखर होटल तिराहे से शुरू होकर मिलन चौक, लाला बाजार, चौक बाजार, कारखाना बाजार, कचहरी बाजार, खजांची मोहल्ला, थाना बाजार, पलटन बाजार से माल रोड तक किया। कार्यक्रम सफल बनाने में मनोज गुप्ता, सिद्धार्थ जोशी, भुवन जोशी, एनएल साह, अखिलेश चंद्र, आशीष जोशी समेत अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया। इसके बाद दोपहर तीन बजे से उत्तराखंड बचाओ यात्रा अल्मोड़ा से नैनीताल की ओर रवाना हुई। वाहनों में सवार कार्यकर्ता लोधिया, क्वारब, सुयालबाड़ी, खैरना व भवाली होते नैनीताल पहुचेंगे।