विभिन्न योजनाओं से रूबरू हुए किसान
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : ग्रामीण समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में विकास खंड हवालबाग व लमगड़ा विकास ख
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : ग्रामीण समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में विकास खंड हवालबाग व लमगड़ा विकास खंडों में गठित किसान क्लबों में विशेषज्ञों से मिलिए कार्यक्रम किया गया। इसमें किसानों को लाभकारी जानकारियां दी गई।
संस्था के निदेशक गोपाल सिंह चौहान ने किसानों के लिए किसान क्लबों की महत्ता को रेखांकित किया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश पांडे ने पशु टीकाकरण, मुर्गी व बकरी पालन और पशु बीमा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पशु पालकों को सुझाव दिया कि उन्हें वर्ष में दो बार पशुओं का अवश्य टीकाकरण करना चाहिए। कृषि अधिकारी तेज सिंह रावत ने किसानों को उन्नत बीजों के बारे में बताया। साथ ही पारंपरिक कृषि से इतर नई तकनीक अपनाने का आह्वान किया। पशु प्रसार अधिकारी रवि खुल्बे ने नस्ल सुधार ,पशु चारा प्रबंधन, दुधारू पशुओं की देखभाल और गो मूत्र की उपयोगिता के बारे में बताया। संदर्भ व्यक्ति दीपा शर्मा ने किसान क्रेडिट कार्ड समेत विभिन्न योजनाओं से रूबरू कराया। इस मौके पर हेम चंद्र बिष्ट, आनंद सिंह बिष्ट, पंकज बिष्ट, विमला मेहता, सन्ना मेहता, भगवती देवी, आनंद सिंह कनवाल आदि ने भी विचार रखे। संचालन हेम चंद्र बिष्ट ने किया।