देश के संविधान से रूबरू हुए विद्यार्थी
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राजकीय बालिका इंटर कालेज एनटीडी में वि
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राजकीय बालिका इंटर कालेज एनटीडी में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। जिसमें उन्हें भारतीय संविधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सरल कानूनी ज्ञानमाला का भी वितरण किया गया। प्राधिकरण की सचिव रीना नेगी ने छात्राओं को भारतीय संविधान व उससे जुड़े विविध पहलुओं की जानकारी दी। महिला थानाध्यक्ष बसंती आर्या ने छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम के बारे में जानकारी दी। ताइक्वांडो कोच रक्षा रौतेला ने छात्राओं को खेल के माध्यम से आत्मरक्षा के बारे में बताया। पराविधिक स्वयंसेवी दीपा पांडे ने प्राधिकरण के कार्याें से छात्राओं को रूबरू कराया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या विमला धामी समेत अनेक शिक्षक व कर्मचारी मौजूद थे। इधर एसएसजे परिसर के चित्रकला विभाग में छात्र-छात्राओं में भारतीय संविधान के प्रति जागरूकता लाने के लिए विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें उन्हें संविधान के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर परिसर संकायाध्यक्ष प्रो. शेखर जोशी समेत अनेक शिक्षक मौजूद रहे। संचालन डॉ. संजीव आर्या ने किया।