दन्यां नगर पंचायत पर नहीं बनी सहमति
संवाद सहयोगी, दन्यां: मुख्यमंत्री की घोषणा के फलस्वरूप नगर पंचायत को लेकर प्रशासन की ओर से की गई राय
संवाद सहयोगी, दन्यां: मुख्यमंत्री की घोषणा के फलस्वरूप नगर पंचायत को लेकर प्रशासन की ओर से की गई रायशुमारी में आम सहमति नहीं बनी। स्थानीय जन प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत के मानकों, परिसीमन और क्षेत्रफल की स्थिति स्पष्ट करने की मांग रखी।
विगत जून में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दन्यां को नगर पंचायत का दर्जा प्रदान करने की घोषणा की थी। उसी घोषणा के फलस्वरूप शासनादेश जारी होने के बाद जिला प्रशासन ने दन्यां में लोगों की आम राय जानने के लिए राजस्व उप निरीक्षक दीप तिवारी से बैठक आयोजित करने को कहा गया था। स्थानीय राम मंदिर में आयोजित बैठक में जहां ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों ने नगर पंचायत का विरोध किया। वहीं अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत की स्थिति स्पष्ट किए जाने, परिसीमन, क्षेत्रफल और अन्य पूर्ण जानकारी प्राप्त होने तक निर्णय को स्थगित रखने की मांग की। बैठक में दन्यां, गौली, बसाण, आटी, फल्यांठ, बाड़ेजोग्यूड़ा के ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य सहित दन्यां के व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।