भाजपा ने की मंडल अध्यक्षों की घोषणा
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : भारतीय जनता पार्टी ने अपने नौ में से सात मंडलों के अध्यक्षों के नाम सार्वजनि
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : भारतीय जनता पार्टी ने अपने नौ में से सात मंडलों के अध्यक्षों के नाम सार्वजनिक कर दिए हैं। जबकि दो मंडल धौलादेवी और भैंसियाछाना के चुनाव परिणाम रोक दिए गए हैं।
मंगलवार को जिला चुनाव अधिकारी आशीष गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा के नौ मंडलों में चुनाव प्रभारियों द्वारा कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद चुनाव संपन्न कराए। चुनाव परिणाम और कार्यकर्ताओं की सहमति के बाद चुनाव प्रभारियों ने रिपोर्ट जिला चुनाव अधिकारी को उपलब्ध कराई। चुनाव अधिकारी गुप्ता ने बताया कि अल्मोड़ा नगर के लिए कैलाश गुरुरानी, हवालबाग के लिए भुवन भाष्कर राठौर, स्याहीदेवी में देवेंद्र सिंह नयाल, सोमेश्वर में डॉ. देवेंद्र जोशी, ताकुला में प्रताप सिंह नेगी, लमगड़ा में बालम सिंह कपकोटी व मजखाली मंडल में दीवान सिंह जलाल को मंडल अध्यक्ष बनाया गया। गुप्ता ने कहा कि पार्टी में चुनाव पूरी लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत कराया गया है। सभी मंडल अध्यक्ष पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।