Move to Jagran APP

लोक अदालत में 53 वादों का निस्तारण

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : शनिवार को जिले के विभिन्न न्यायालयों में जनपद न्यायाधीश रवींद्र मैंठाणी के न

By Edited By: Published: Sat, 10 Oct 2015 11:27 PM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2015 11:27 PM (IST)
लोक अदालत में 53 वादों का निस्तारण

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : शनिवार को जिले के विभिन्न न्यायालयों में जनपद न्यायाधीश रवींद्र मैंठाणी के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालतों में 53 वादों का निस्तारण किया गया। जबकि अर्थदंड के रूप में 86 हजार दो सौ रुपये वसूला गया।

loksabha election banner

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अर्चना सागर की अदालत में एमवी एक्ट के 31 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें अर्थदंड के रूप में 24 हजार 100 रुपये की राशि वसूली गई। सिविल जज अशोक कुमार सैनी की अदालत में एमवी एक्ट के एक मामले में एक हजार रुपये वसूला गया। सिविल जज रानीखेत शहजाद ए वाहिद के न्यायालय में एमवी एक्ट के एक, आबकारी के पांच वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें अर्थदंड के रूप में 25 हजार 100 रुपये वसूला गया। सिविल जज द्वाराहाट की अदालत में एमवी एक्ट के एक, आबकारी के पांच वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें अर्थदंड के रूप में 25 हजार, 500 रुपये वसूले गए। सिविल जज भिकियासैंण की अदालत में एमवी एक्ट का एक और आबकारी एक्ट के दो वादों का निस्तारण और 10 हजार 500 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। इसी प्रकार परगना जैंती भनोली में फौजदारी के छह मामलों का निस्तारण किया गया। सभी न्यायालयों में आयोजित लोक अदालतों में 53 वादों का निस्तारण किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.