वनों की हिफाजत पर दिया जोर
संवाद सहयोगी, द्वाराहाट : राष्ट्रीय वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह के तहत डीआईसी में हुई गोष्ठी में वक्ताओं
संवाद सहयोगी, द्वाराहाट : राष्ट्रीय वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह के तहत डीआईसी में हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने पारिस्थितिकी संतुलन में वन्य जीवों की महत्ता गिना वनों की हिफाजत पर खास जोर दिया। कहा कि जंगल दुरुस्त रहे तो जंगली जानवरों का आबादी की ओर पलायन रुकेगा। यह मानव-वन्य जीव टकराव रोकने में भी मददगार साबित होगा।
गोष्ठी का शुभारंभ प्रधानाचार्य विपिन बी डेविड ने किया। वन क्षेत्राधिकारी भुवनेश कुमार पंत ने मानव जीवन एवं पारिस्थितिकी तंत्र को कायम रखने में वन्य जीवों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कहा कि वनों की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। यदि छेड़छाड़ नहीं होगी तो जंगली जानवरों के वास स्थल महफूज रहेंगे। इससे बढ़ते मानव एवं वन्य जीव संघर्ष को कम करने में बड़ी मदद मिलेगी। साथ ही विभिन्न उदाहरणों के जरिये जीवन चक्र का चित्रण भी किया गया।